Padma Award 2025 : शारदा सिन्हा, पंकज उदास समेत 139 हस्तियों को प्रदान किया गया पद्म पुरस्कार, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Padma Award 2025 : पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2025 के लिए, राष्ट्रपति ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएँ हैं और सूची में विदेशी / एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

Padma Award 2025
Padma Award 2025

 

Padma Award 2025 : यहां पद्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची है

पद्म विभूषण

  • दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा)
  • जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले)
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला)
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला)
  • एमटी वासुदेवन नायर (साहित्य और शिक्षा)
  • ओस्माउ सुजुकी (व्यापार और उद्योग)
  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला)

पद्म भूषण

  • सूर्य प्रकाश (साहित्य एवं शिक्षा)
  • अनंत नाग (कला)
  • बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा)
  • जतिन गोस्वामी (कला)
  • जोस चाको पेरियाप्पुरम (चिकित्सा)
  • कैलाश नाथ दीक्षित (मरणोपरांत) (पुरातत्व)
  • मनोहर जोशी (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामले)
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग)
  • नंदमुरी बालकृष्ण (कला)
  • पीआर श्रीजेश (खेल)
  • पंकज पटेल (व्यापार एवं उद्योग)
  • पंकज उधास (मरणोपरांत) (कला)
  • रामबहादुर राय (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता)
  • साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य)
  • एस अजित कुमार (कला)
  • शेखर कपूर (कला)
  • शोभना चंद्रकुमार (कला)
  • सुशील कुमार मोदी (सार्वजनिक मामले)
  • विनोद धाम (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)

पद्म श्री

  • अद्वैत चरण गडनायक (कला)
  • च्युत रामचन्द्र पालव (कला)
  • जय वी भट्ट (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
  • अनिल कुमार बोरो (साहित्य एवं शिक्षा)
  • रिजीत सिंह (कला)
  • अरुंधति भट्टाचार्य (व्यापार और उद्योग)
  • अरुणोदय साहा (साहित्य एवं शिक्षा)
  • अरविन्द शर्मा (साहित्य एवं शिक्षा)
  • अशोक कुमार महापात्रा (चिकित्सा)
  • अशोक लक्ष्मण सराफ (कला)
  • आशुतोष शर्मा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
  • अश्विनी भिड़े देशपांडे (कला)
  • बैजनाथ महाराज (अध्यात्म)
  • बैरी गॉडफ़्रे जॉन (कला)
  • बेगम बतूल (कला)
  • भरत गुप्त (कला)
  • भेरू सिंह चौहान (कला)
  • भीम सिंह भावेश (सामाजिक कार्य)
  • भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा (कला)
  • बुधेन्द्र कुमार जैन (मेडिसिन)
  • सी एस वैद्यनाथन (सार्वजनिक मामले)
  • चैतराम देवचंद पवार (सामाजिक कार्य)
  • चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा)
  • चंद्रकांत सोमपुरा (वास्तुकला)
  • चेतन ई चिटनिस (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
  • डेविड आर सिम्लीह (साहित्य और शिक्षा)
  • दुर्गा चरण रणबीर (कला)
  • फारूक अहमद मीर (कला)
  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ (साहित्य एवं शिक्षा)
  • गीता उपाध्याय (साहित्य एवं शिक्षा)
  • गोकुल चंद्र दास (कला)
  • गुरुवयूर दोराई (कला)
  • हरचंदन सिंह भट्टी (कला)
  • हरिमन शर्मा (अन्य – कृषि)
  • हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले (कला)
  • हरविंदर सिंह (खेल)
  • हसन रघु (कला)
  • हेमन्त कुमार (चिकित्सा)
  • हृदय नारायण दीक्षित (साहित्य एवं शिक्षा)
  • ह्यूग और कोलीन गैंटज़र (मरणोपरांत) (साहित्य और
  • शिक्षा – पत्रकारिता)
  • इनिवलाप्पिल मणि विजयन (खेल)
  • जगदीश जोशीला (साहित्य एवं शिक्षा)
  • जसपिंदर नरूला (कला)
  • जोनास मसेटी (अन्य – अध्यात्मवाद)
  • जोयनाचरण बाथरी (कला)
  • जुमदे योमगाम गामलिन (सामाजिक कार्य)
  • के. दामोदरन (अन्य – पाककला)
  • के एल कृष्णा (साहित्य और शिक्षा)
  • के ओमनकुट्टी अम्मा (कला)
  • किशोर कुणाल (मरणोपरांत) (सिविल सेवा)
  • एल हैंगथिंग (अन्य – कृषि)
  • लक्ष्मीपति रामसुब्बायर (साहित्य और शिक्षा –
  • पत्रकारिता)
  • ललित कुमार मंगोत्रा (साहित्य और शिक्षा)
  • लामा लोबज़ैंग (मरणोपरांत) (अन्य – अध्यात्मवाद)
  • लीबिया लोबो सरदेसाई (सामाजिक कार्य)
  • एम डी श्रीनिवास (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
  • मदुगुला नागफनी सरमा (कला)
  • महाबीर नायक (कला)
  • ममता शंकर (कला)
  • मंदा कृष्णा मडिगा (सार्वजनिक मामले)
  • मारुति भुजंगराव चितमपल्ली (साहित्य और शिक्षा)
  • मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत) (कला)
  • नागेन्द्र नाथ राय (साहित्य एवं शिक्षा)
  • नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामले)
  • नरेन गुरुंग (कला)
  • नीरजा भाटला (चिकित्सा)
  • निर्मला देवी (कला)
  • नितिन नोहरिया (साहित्य एवं शिक्षा)
  • ओंकार सिंह पाहवा (व्यापार एवं उद्योग)
  • पी दत्चानमूर्ति (कला)
  • पंडी राम मंडावी (कला)
  • परमार लवजीभाई नागजीभाई (कला)
  • पवन गोयनका (व्यापार एवं उद्योग)
  • प्रशांत प्रकाश (व्यापार एवं उद्योग)
  • प्रतिभा सत्पथी (साहित्य एवं शिक्षा)
  • पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन (कला)
  • आर अश्विन (खेल)
  • आर जी चंद्रमोगन (व्यापार और उद्योग)
  • राधा बहिन भट्ट (सामाजिक कार्य)
  • राधाकृष्णन देवसेनापति (कला)
  • रामदरश मिश्र (साहित्य एवं शिक्षा)
  • रणेंद्र भानु मजूमदार (कला)
  • रतन कुमार परिमू (कला)
  • रेबा कांता महंत (कला)
  • रेंथली लालरावना (साहित्य और शिक्षा)
  • रिकी ज्ञान केज (कला)
  • सज्जन भजंका (व्यापार और उद्योग)
  • सैली होल्कर (व्यापार और उद्योग)
  • संत राम देसवाल (साहित्य एवं शिक्षा)
  • सत्यपाल सिंह (खेल)
  • सीनी विश्वनाथन (साहित्य और शिक्षा)
  • सेथुरमन पंचनाथन (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
  • शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा (चिकित्सा)
  • शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा) (साहित्य एवं शिक्षा)
  • श्याम बिहारी अग्रवाल (कला)
  • सोनिया नित्यानंद (चिकित्सा)
  • स्टीफन नैप (साहित्य और शिक्षा)
  • सुभाष खेतुलाल शर्मा (अन्य – कृषि)
  • सुरेश हरिलाल सोनी (सामाजिक कार्य)
  • सुरिंदर कुमार वासल (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
  • स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज) (अन्य – अध्यात्मवाद)
  • सैयद ऐनुल हसन (साहित्य एवं शिक्षा)
  • तेजेन्द्र नारायण मजूमदार (कला)
  • थियम सूर्यमुखी देवी (कला)
  • तुषार दुर्गेशभाई शुक्ल (साहित्य एवं शिक्षा)
  • वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी (साहित्य एवं शिक्षा)
  • वासुदेव कामथ (कला)
  • वेलु आसन (कला)
  • वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर (कला)
  • विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज (अन्य अध्यात्मवाद)
  • विजयालक्ष्मी देशमाने (चिकित्सा)
  • विलास डांगरे (चिकित्सा)
  • विनायक लोहानी (सामाजिक कार्य)
Share

Leave a Comment